रविवार, ४ ऑक्टोबर, २०२०

मैने लोगो से सुना है कि.....

 


मैने लोगो से सुना है कि.....

निर्भया-आपली-apali-writergiri-anjali-pravin
 

जब दिल्ली कि निर्भया थी तब

लोग बोले के ....

क्यू छोटे कपडे पहने थे ?

जब हैदराबाद कि निर्भया थी तब

लोग बोले के ....

क्यू इसे इतने रात को अकेले निकलना था ?

जब कोपर्डी कि निर्भया थी तब

लोग बोले के ....

क्यू वो उस रस्ते से गई थी ?

जब निर्भया कठूआ से आठ साल कि लडकी थी तब

लोग बोले के ....

क्यू माता- पिता अपने बच्चो पे ध्यान नही देते?

जब वो निर्भया मुंबईसे थी तब

लोग बोले के...

मुंबई कि लडकिया होती हि फोरवर्ड है... तो ये हाल तो होना हि है...

जब वो निर्भया बदायु कि दो बहने थी तब

लोग बोले के ....

क्यू बडे जाती के लोगो से झगडा करना था ?

जब वो निर्भया उन्नाव से थी तब

लोग बोले के...

देखा बडे लोगो से पंगा लोगे ... केस दर्ज करोगे तो ... ऐसे हि जला दिया जायेगा

जब वो निर्भया हापूड से थी तब

लोग बोले के...

लडकीया रेप करके चूप ना रहे तो एसिड भी  फेका जायेगा  

जब वो निर्भया हाथरस से थी तब

लोग बोले के...

रेप तो हुआ हि नही था... जुबान तो कटी हि नही थी... फेक न्यूज बना रहे है

जब वो निर्भया बलरामपुर – आजमगढ- बुलंदशहर  से थी तब

लोग बोले के...

ये सब सुशांत और कंगना कि न्यूज ना दिखाये इसीलिये चल रहा है...

ऐसे रेप तो हर रोज होते रहते है इसमे क्या नयी बात है ....


मैने इन लोगो से ये भी सुना है कि,

भारत मेरा देश है... समस्त भारतीय मेरे भाई- बहन है...

मैने इन लोगो से ये भी सुना है कि,

हम स्त्री शक्ती को मां दुर्गा कि तरह पुजते है....

मैने इन लोगो से ये भी सुना है कि,

निर्भया के हत्यारो को फासी दे दो...

 

पर मैने लोगो से ये नही सुना कि...

निर्भया कहा से भी हो वो मेरी बहन है....

पर मैने लोगो से ये नही सुना कि...

निर्भया कौनसे भी जाती से हो वो भारतीय है....

पर मैने लोगो से ये नही सुना कि...

निर्भया का आरोपी कोई भी हो हम उसे सजा देंगे हि....

पर मैने लोगो से ये नही सुना कि...

ऐसी निर्भया ना बने इसलिये स्त्री- पुरुष समानता सोच को अपनाएंगे….

पर मैने लोगो से ये नही सुना कि...

निर्भया कोई भी हो मुझे संवेदना होती है...

मुझे संवेदना होती है...

मुझे संवेदना होती है...

 

Nirbhaya Case मे फासी होगयी  पर निर्भया को न्याय नाही मिला ?....................... 

 

 


७ टिप्पण्या:

  1. Seriously Yaar Nirbhaya koni aso bt strict action ghyaylach pahije... Tr kuthe jaun ya goshti band hotil... Bt lok ajunhi ghabrun jagat aahet😢

    उत्तर द्याहटवा
  2. 😥😥 लोक फक्त बोलतात स्त्री च्या कपडे राहणीमान वरून पण वाटेत जर कुठे छेडछाड पाहिली तर कृती शून्य फक्त मी कुठे फसायल नको म्हणून ते पाहिलाच नाही या भावनेने पळून जायचं

    उत्तर द्याहटवा

कांदे पोहे कि सौदेबाजी....की विवाह संस्थेच फाऊंडेशन

 कांदे पोहे कि सौदेबाजी....की विवाह संस्थेच फाऊंडेशन   काही चांगल्या / कमावत्या मुलांची लग्न ठरत नाही मग ती मुलं किंवा त्याच्या घरचे मुलींना...